शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016

निर्भया काण्ड नही भूला जा सकता 16 दिसंबर का दिन! क्या आप भूल गए है तो यहाँ जाने? Funn2post

  Funn2post       शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016
Delhi News Funn2post 2012

Funn2post:- आज 16 दिसंबर है ये दिन भूली नही जा सकती। जो लोग भूल गए ये पोस्ट सिर्फ उन्हे याद दिलाने के लिए लिखी है। 16 दिसंबर 2012 आज के ही दिन दिल्ली में एक मासूम लड़की का बस में छः खूंखार व्यक्ति ने सामूहिक बलात्कार कर सुनसान राह पर फेंक दिया था। और इसके 10 दिन बाद ही उस लड़की ने दम तोड़ दिया था। वो रात दिल्ली के साथ- साथ पूरे हिंदुस्तान के लिए एक भयावह रात थी। हर लोगो के आँख में सिर्फ गम के आंसू ही दिख रही थी।
आज इस घटना को 4 साल हो चुके है। मगर इस 4 साल में कुछ भी नही बदला।
तो चलाये जानते है क्या हुआ उस रात को

क्या हुआ था उस रात
16 दिसंबर 2012 की रात तक़रीबन 9बजे निर्भया अपनी दोस्त के साथ दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका इलाके में अपने घर पालन विहार जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। 9:30 बजे एक सफ़ेद रंग की बस वहाँ आई जिसमे ड्राइवर समेत छः लोग पहले से थे। उसमे से एक सख्श ने उन लोगों को बस में चढने का आग्रह किया। बस थोड़ी दूर जाने के बाद उन्होंने अपनी हरकत दिखाना शुरू किया। फिर निर्भया के साथ गैंगरेप किया उसके बाद निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा भी गया। महिपालनपुर प्लाई ओवर के पास दोनों को घायल कर फेंक दिया। एक पीपीआर वैन ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना के 10 दिन बाद निर्भया की मौत हो गई।


इन्होंने किया था गैंग रैप।

  1. राम सिंह 32 वर्ष  (ड्राइवर)- उस रात जब निर्भया अपनी दोस्त के साथ बस मर चढ़ी तब राम सिंह ही गाड़ी चला रहा था। निर्भया के साथ गैंगरेप किया और फिर रॉड से दोनों को पिट कर जख्मी कर दिया। उसके अगले ही दिन वो पकड़ा गया 10 मार्च 2013 को उसने जेल में ही आत्म हत्या कर ली।
  2. मुकेश सिंह 31वर्ष (बस क्लीनर)- ये बस का क्लीनर है इस ने बस के आयरन रॉड से दोनों पर वार किया था। अभी तिहार जेल में बंद है।
  3. पवन गुप्ता 23 वर्ष (फल व्यापारी)- अभी तिराहा जेल में अपने तीन साथियों के साथ कैद है। और ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा है।
  4. विनय शर्मा 25 वर्ष (फिटनेस ट्रेनर)- ये शख्स पैशे से फिटनेश ट्रेनर है। जब इसके पांच साथी रैप कर रहे थे। तब ये बस चला रहा था। उसके बाद उसने मुकेश को गाड़ी चलाने के लिए दिया और रेप किया। अभी तिहार जेल में बंद है और यूनिवर्सिटी की तैयारी कर रहा है। इसी साल इसने भी आत्म हत्या करने की कोशिश की थी।
  5. अक्षय ठाकुर 32 वर्ष (आवारा)- ये बिहार से ताल्लुक रखता है। स्कुल की पढाई छोर दिल्ली भाग गया। तिहार जेल न0 2 में बंद है। जब से इसने कहा है कि इसकी जान को खतरा है तब से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  6. नाबालिक- इसी ने निर्भया को बस में चढ़ने के लिए आग्रह किया था। उस वक्त ये नाबालिक था। और तीन साल के सजा काटने के बाद आज ये रिहा है।
केश स्टेटस
घटना के बाद सभी छः आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ बलात्कार, ह्त्या और अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया गया था।
13 सितंबर 2013 को चार को फाँसी की सजा सुनाई गई।और नाबालिक को तीन साल की अधिकतम सजा के बाद सुधर केंद्र में भेज दिया गया।

अगर आपके पास भी कोई जोक्स, न्यूज़ इत्यादि हो तो आप बेझिझक हमें भेजे
अपने नाम, पता और फोटो के साथ अपनी जोक्स, न्यूज़ हमें भेजे।
हमारा पता है-
मेल बॉक्स- funn2post@gmail.com
व्हाट्सएप्प- 8083860007 अमित आनंद (रिपोर्टर)

logoblog

Thanks for reading निर्भया काण्ड नही भूला जा सकता 16 दिसंबर का दिन! क्या आप भूल गए है तो यहाँ जाने? Funn2post

Previous
« Prev Post

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद